मुंबई 30 दिसम्बर। महानायक अमिताभ बच्चन यूं ही सदी के महानायक नहीं कहलाते हैं। इंडस्ट्री में उनकी एक्टिंग और व्यक्तित्व का कोई सानी नहीं है। बॉलीवुड में स्टारडम हासिल कर बुलंदियां हासिल करन वाले अमिताभ अपनी दमदार शख्सियत के लिए जाने जाते हैं। प्रोफेसनल लाइफ हो या पर्सनल, वह हल काम और रिश्तों को बखूबी निभाना जानते हैं। वह कई लोगों के लिए मिसाल हैं। बिग बी के बॉलीवुड में सभी से अच्छे संबंध हैं और इन्हें सहेज कर रखना उनसे बेहतर कोई नहीं जानता। दरअसल, अमिताभ के कंधे की पुरानी चोट फिर से उभरी है। जिसकी वजह से बिग बी असहनीय दर्द झेल रहे हैं। दर्द के बारे में अपने ब्लॉग पर उन्होंने लिखा, बाएं कंधे में उम्र के इस पड़ाव में बार-बार उभर रहा है।