हिन्दी समाप्त हुई तो कोई देश को नहीं बचा सकता: शर्मा

भोपाल, 30 दिसम्बर। कादम्बिनी एवं न्यू लक्ष्य पुस्तक उत्सव के पांचवे दिन आज हिन्दी भवन में साहित्यकार सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा वरिष्ठ साहित्यकार कैलाश पंत, राष्ट्रीय एकता समिति के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा एवं भाजपा प्रशिक्षक वर्ग के प्रांतीय संयोजक अरविंद कोठेकर ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर रघुनंदन शर्मा ने कहा कि हिन्दी साहित्य का ज्यादा से ज्यादा प्रकाशन हो और साहित्यकार मित्रों ने आज भी अच्छे साहित्य को संभालने का कार्य किया है, जो वास्तव में पुण्य का कार्य हैं। कार्यक्रम में कैलाश पंत ने कहा कि मनुष्य जीवन की यात्रा अनेकता में एकता का को ढूढ़ता है। जो आप में दिखाई दे रहे है वह हमेशा विद्वान रहेगा। संस्कृति की गंध रहेगी वहां साहित्य रहेगा। कार्यक्रम में रमेश शर्मा एवं कोठेकर ने साहित्य शब्द की समीक्षा की और आज अच्छा साहित्य नदारत हो रहे है और हमे अच्छे साहित्यों को पढऩे की अदत डालना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रहास शुक्ल ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकारों का हुआ सम्मान
गौरीशंकर शर्मा, गौरिश, कमलेश जेमनी, अनीता सक्सेना अशोक मनवाणी, डॉ. विनिता राहुरीकर, आशीष कुमार श्रीवास्तव, कविता ईसरानी, सुनील जेनाविन का कादम्बिनी अलंकरण एवं न्यू लक्ष्य साहित्य सम्मान से अतिथियों ने प्रशस्ती पत्र साल श्रीफल देकर सम्मानित किया। अंत में आभार दिनेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अशोक धमनिया, महेश सक्सेना, उमेश नारद, नीतू जायसवाल, श्वेता श्रीवास्तव, कादम्बिनी शर्मा, मनहाज खान उपस्थित थे।