मंत्रोच्चार से गूंज रहा गायत्री मंदिर परिसर
परासिया, 31 दिसम्बर। गायत्री परिवार द्वारा ईडीसी मैदान पर गायत्री यज्ञ किया जा रहा है। गायत्री मंत्रों से ईडीसी परिसर गूंज रहा है।
यहां बडी संख्या में गायत्री परिजन पहुंचकर सेवा दे रहे है। आसपास के लोग यहां पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे है। आज यहां सामाजिक कार्यों के लिए अलकनंदा दुर्गे का सम्मान किया गया। गायत्री परिवार के परासिया में 25 वर्ष पूर्ण होने पर धर्मिक चतुर्दर्शिय रजत जयंती वर्ष के रूप में हरिद्वार से आये श्रेष्ठी जन विद्वानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर तुकाराम दुर्गे की धर्म पत्नी अलकनंदा दुर्गे का सम्मान किया गया। विगत कई वर्षों से वे गायत्री मंदिर में प्रति दिन प्रात: योग कक्षाएं लगाने का कार्य करती है। इस सेवा भावी कार्यों के लिए शाल श्रीफल से सार्वजानिक सम्मान किया गया। सम्पूर्ण सदन में उपस्थित भाइयों बहिनो ने ताली बजाकर व गायत्री माता का जयकारा लगाकर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक राजनीतिक जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।