परासिया। जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने काम शुरू कर दिया है। दीघावानी क्षेत्र में फायर लाईन काटी गई। फायर लाईन काटकर जंगल को आग से बचाने का वन विभाग का प्रयास है ये। वन विभाग जंगल को हिस्सों में बांटकर एक फायर लाईन काटता है। फायर लाईन को आग जलाकर बनाया जाता है। इससे आग एक सीमित क्षेत्र में ही रहती है। फायर लाईन उसे रोकने का काम करती है। रेंजर अलका भूरिया ने बताया कि क्षेत्र में आग से सेंसेटिव क्षेत्रों का चयन किया गया है। यहां लोगों को भी आग से बचाने के लिए जागरुक किया जाएगा।
तेज रफ्तार बस की चपेट में आया आटो
परासिया। खिरसाडोह महादेवपुरी कोयला खदान के समीप तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही आटो को भी खासा नुकसान पहुंचा है। घटना दोपहर बाद चार बजे के आसपास की है। आटो चालक संदीप चौरसिया निवासी चान्दामेटा मंगली बाजार आटो लेकर आ रहा था। वह सवारी छोडने गया था। वह अपना आटो क्रमांक एमपी 28आर2054 लेकर सवारी खाली कर वह आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस एमपी 28 सी 0228 का चालक बस को लापरवाही से चलाते आया ओर जाकर सीधे आटो से भिड गया। आटो को इस भिडंत में जबरदस्त नुकसान पहुंचा। आटो चालक को आंख और गाल के समीप चोट आई है। उसे उपचार के लिए परासिया अपताल भेजा गया। आटो में सवारियां होती तो ये एक गंभीर दुर्घटना बन जाती।
मुसीबत बने विवाह पूर्व के प्रेम संबंध, एक-दूसरे
को दी जानकारी, अब साथ रहनाू मुश्किल
परासिया। पति और पत्नी के विवाह पूर्व के प्रेम संबंध विवाह के बाद दोनों के लिए मुसीबत बन गए। विवाह के पूर्व ही दोनों ने ये बात एक दूसरे से शेयर कर ली अब पत्नी पति पर भरोसा ही नहीं करती है। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। रास्ता न निकलने पर दोनों को न्यायालय जाने की सलाह दी गई। पति पत्नी के मध्य चल रहे विवाद में सहमति न बनने से उन्हे न्यायालय जाने की सलाह दी गई। इस मामले में पति पर चांदामेटा थाने में छेडछाड का प्रकरण भी दर्ज है। वहीं पति का कहना है कि पत्नी एक बार आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी है। पत्नी गर्भवती है और वह फिलहाल मायके में रह रही है। उसने ससुराल आने में फिलहाल असहमति भी जाहिर की। आज परिवार परार्मश केन्द्र में दस प्रकरण पंजीबद्व हुयें थे। जिसमें पांच में एक ही पक्ष के उपस्थित होने से उन्हे अगली पेशी दी गई। परिवार परामर्श केन्द्र के कांउसलर के पी पांडे, दिलीप सेन,शांति तिवारी,सुशीला झाडे,मीना तिवारी,डेस्क प्रभारी शिववती कहार ने प्रकरणो की सुनवाई की।
सांई समाधि शताब्दी पर होगा अभिषेक
परासिया। ब्रम्ह आश्रम सांई मंदिर में सांई बाबा की समाधि के सौ वर्ष पूरे होने पर अभिषेक किया जाएगा। एक जनवरी को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक अभिषेक होगा। इसके बाद भंडारा किया जाएगा।