विचाराधीन कैदियों के भागने का मामला
मथुरा, 2 जनवरी। मथुरा जेल से 3 विचाराधीन कैदियों के भागने के मामले में 4 अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। मथुरा जेल अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय ने हेड जेल वार्डन सोनवीर सिंह एवम 3 वार्डन अभयराम, हीरेन्द्र कुमार सारस्वत और विजय सिंह के निलंबन की संस्तुति की। डीआईजी जेल संजीव कुमार त्रिपाठी को संस्तुति भेजी। प्रथम दृष्टया इनकी लापरवाही पाई गई।
जेल अधीक्षक ने सदर थाने में बंदियों की फरारी का मामला दर्ज कराया। एनडीपीएस, गैंगस्टर, मोबाइल चोरी आदि सामान्य अपराध में बंद थे। भागने वाले कैदियों में विफल रहे बंदी के पैर की हड्डी टूट गई है जिसके बाद उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मथुरा जिला की किशोर बैरक से रविवार की देर रात तीन किशोर बंदी भाग निकले। उनका एक साथी गिरकर घायल हो जाने के चलते पकड़ा गया। तीनों ही मथुरा और आगरा के रहने वाले हैं। घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप है।
मथुरा की जिला जेल में किशोर बैरक भी है। इसमें कलुआ उर्फ शेरा पुत्र नवाब खा निवासी किशोरपुरा वृन्दावन, संजय पुत्र रमेश सिह निवासी अछनेरा आगरा, राहुल कुशवाहा पुत्र तहसीलदार सिंह निवासी गांव हथौड़ा बलदेव और राहुल भी बंद थे। इन्हें जेल के बीच मे बनी टिन की छत वाली बैरक में रखा गया था। रविवार की देर रात करीब दो बजे इन्होंने टिन तोड़ी इसके बाद बाहरी दीवार फांदकर भागने की कोशिश की। इसमें राहुल नाम का कैदी गिरने से घायल हो गया और पकड़ा गया। बाकी के तीनों भागने में सफल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन मेें हड़कंप मच गया।
इसे सुरक्षा में भारी चूक माना जा रहा है। ये भी आशंका है कि इसमें जेल प्रशासन की मिलीभगत हो। मौके पर आला अधिकारी पहुंच चुके थे और छानबीन की जा रही थी।
पुलिस को चकमा देकर यूपी का कैदी फरार
उधर सारण में नगरा ओपी क्षेत्र के नगरा बाजार से 28 दिसंबर को पुलिस को चकमा देकर एक कैदी फरार हो गया था। कैदी को पकडऩे के लिए पुलिस काफी कोशिश की लेकिन कैदी पकड़ में नहीं आया। जानकारी के मुताबिक मशरक थाना पुलिस ने शराब बरामदगी मामले में पांच धंधेबाज को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई थी। मशरक पुलिस शराब मामले में पकड़े गए पांच धंधेबाज को कोर्ट में पेशी के लिए शुक्रवार को छपरा ला रही थी। पुलिस की जीप जब नगरा पहुंची तो नगरा के समीप जाम होने के कारण गाड़ी स्लो हुई। इसी बीच एक धंधेबाज बोलोरो गाड़ी से फरार हो गया। उक्त फरार धंधेबाज उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर का आसिफ खान बताया जाता हैं। स्थानीय पुलिस के सहयोग से फरार कैदी का काफी खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।