केपटाउन, 2 जनवरी। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में ही अपना नया साल मनाया। इस अवसर पर क्रिकेटरों के साथ उनका परिवार भी था। कप्तान विराट कोहली की जहां हाल ही मैं शादी हुई है। वहीं सलामी बल्लेबाज धवन का पूरा परिवार भी दक्षिण अफ्रीका में उनके साथ है। विराट जहां पत्नी अनुष्का के साथ पहुंचे।वहीं रोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव की पत्नियां भी साथ गई हैं। यह सभी अपने परिवार के साथ जश्न मनाते हुए दिखे। टीम इंडिया के लिए ये सीरीज काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये साल की पहली सीरीज है और ऐसे में वो जीत के साथ शुरुआत करने की कोशिश करेगी। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका से 3 टेस्ट 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने हैं। आखिरी मैच 24 फरवरी को खेला जाएगा। टीम इंडिया लगभग 2 महीने दक्षिण अफ्रीका में रहेगी। इसी सप्ताह अनुष्का अकेले मुंबई लौटेंगी। मुंबई आकर अनुष्का आनंद एल. राय की शाहरुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर अनाम फिल्म की शूटिंग करेंगी। फरवरी में अनुष्का अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म सुई धागा की शूटिंग शुरू करेंगी। साथ ही साथ वह अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म परी का प्रमोशन भी करेंगी।