देवास की चार महिलाएं जाएंगी बिना मेहरम के हज पर
सिटी रिपोर्टर
भोपाल,2 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार को मन की बात में जिक्र किए गए नए इंतजाम में प्रदेश की चार महिलाएं भी शामिल हैं। बिना मेहरम अभिभावक के हज सफर पर जाने वाली हैं। देवास की इन चार महिलाओं को बिना कुर्रा लॉटरी हज पर जाने की सुविधा मिलने वाली है।
जानकारी के मुताबिक रसूलपुर और खारीबावड़ी क्षेत्र देवास की रहने वालीं नफीसाए बिल्किसए अमीना और सलमा ने बिना मेहरम के हज पर जाने के लिए आवेदन किया है। 45 साल से ज्यादा आयु की इन महिलाओं ने नई हज नीति.2018.22 के तहत आवेदन किया थाए जिसे प्रदेश हज कमेटी ने मंजूर कर लिया है। इस महिला ग्रुप को बिना मेहरम के हज पर जाने की सुविधा देते हुए इनको प्रदेश के हज कोटे के लिए होने वाले हज कुर्रा से भी अलग रखा गया है।
अब तक थी यह व्यवस्था
हज सफर के लिए अब तक जारी व्यवस्था के तहत महिलाओं को बिना मेहरम के हज पर जाने की इजाजत नहीं थी। उन्हें अपने साथ पतिए बेटा या ऐसे किसी पुरुष के साथ जाने की बाध्यता थीए जिससे शरई तौर पर उसका निकाह नहीं हो सकता। नई हज नीति में किए गए प्रावधान के बाद अब 45 साल से ज्यादा ऐसी महिलाओं को हज पर जाने की अनुमति दे दी गई हैए जिनके साथ जाने वाले मेहरम नहीं हैं। इन महिलाओं को चार सदस्यों के ग्रुप के साथ ही हज पर भेजा जा सकेगा।