दीनदयाल उपाध्याय श्रमिक कैंटीन योजना की दीनदयाल उपाध्याय श्रमिक कैंटीन योजना की शुरुआत की
रायपुर, 2 जनवरी। छत्तीसगढ़ सीएम डॉ. रमन सिंह ने नए साल को कुछ नए अंदाज में शुरु किया। इन्होंने तड़के गांधी उद्यान में आम लोगों के साथ मॉर्निंग वॉक की। लोगों की शुभकामनाएं स्वीकार की और उन्हें भी नए साल की बधाई और शुभकामना दी। इसके बाद उन्होंने राजनांदगांव जाकर मजदूरों के साथ गरमा-गरम चावल-दाल और सब्जी का लुत्फ लिया। सीएम रमन सिंह ने राजनांदगांव पहुंचकर दीनदयाल उपाध्याय श्रमिक कैंटीन योजना की शुरुआत की। इस दौरान मजदूरों के साथ उन्होंने पालथी लगाई और खाना खाया। इस मौके पर सांसद अभिषेक सिंह ने सबके लिए भोजन परोसा।
सीएम ने एक साथ 5 स्थानों पर इस योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश के एक लाख श्रमिकों तक हर रोज गरमा-गरम भोजन पहुंचाने का लक्ष्य है। इससे उन श्रमिकों को फायदा पहुंचेगा जो सुबह काम पर निकल तो जाते हैं पर दोपहर को उन्हें खाना नहीं मिल पाता है।