फोर जी गति मामले में रिलायंस,जियो लगातार दसवें महीने सबसे आगे

नई दिल्ली, 4 जनवरी। रिलायंस जियो भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के जारी आंकडों के अनुसार रिलायंस जियो ने अक्टूबर में लगातार दूसरे महीने 21 एमबीपीएस से अधिक गति हासिल कर देश की पहली कंपनी बनने का श्रेय हासिल किया। यह लगातार दसवां महीना है जब रिलायंस जियो 4 जी डाउनलोड गति में अव्वल रही है। अन्य कंपनियों की तुलना में जियो की गति दुगनी से भी अधिक रही। रिलायंस जियो नेटवर्क पर औसत डाउनलोड गति अक्टूबर में 21.8 एमबीपीएस आंकी गई। ट्राई आंकडों के अनुसार माह के दौरान वोडाफोन 9.9 एमबीपीएस के साथ दूसरे स्थान पर रही। भारती एयरटेल ने आइडिया को पीछे करते हुए 9.3 एमबीपीएस के साथ तीसरे स्थान हासिल किया। आइडिया 8.1 एमबीपीएस के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई। आइडिया सितम्बर 17 के 8.6 एमबीपीएस के प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाई और उसकी गति में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गई।