मुंबई 5 जनवरी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार स्टार्स उस समय हैरान हो जाते हैं जब किसी फिल्म के रिलीज होने से पहले ही उसके कुछ सींस ऑनलाइन लीक हो जाते हैं। इसका हालिया उदाहरण महक चहल हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म निर्दोष से एक बाथटब सीन लीक हो गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। इसे पॉप डायरिज नाम के यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया गया है। 2 जनवरी को अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 3,930 व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो के लीक होने से अभिनेत्री काफी परेशान हैं।