किसानों के प्रति मुख्यमंत्री के भाव में अंतर का नाम है भावांतर

परासिया। युवक कांग्रेस ने परासिया में आज युवा महापंचायत की। इस महापंचायत में प्रदेष के युकां अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने शिवराज और उनकी सरकार के कामकाज पर जमकर निशाना साधा। भावांतर योजना को उन्होंने किसानों के प्रति मुख्यमंत्री के भाव में आया अंतर करार देकर योजना का मखौल उडाया। उन्होंने युवाओं से धर्म का नजरिया हटाकर रोजगार और अधिकार मांगने के लिए कहा।
इससे पहले स्टेशन के समीप मैदान पर युकां की इस महापंचायत में बडी संख्या में युवा पहुंचे। युकां के ब्लाक अध्यक्ष गगन खंडूजा ने कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में प्रदेष युकां अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की जब प्रदेष में सरकार बनेगी तब किसानों को फसलों के दाम, व्यापारियो ंको व्यापार, युवाओ को रोजगार, मिलेगा। प्रदेष सरकार को उन्होंने किसानों के पेट पर लात मारने वाली करार देकर कहा कि किसानों के अधिकारों की बात करने वाले मुख्यमंत्री की सरकार पहले बात करती है फिर किसानों की छाती पर गोली मारती है। उन्हें नंगा कर अत्याचार करती है।
किसानों का कर्ज माफ, भावांतर, व्यापम के मुद्दे उछालकर उन्होंने सरकार पर निषाना साधा। उन्होंने कहा कि जो सरकार राम की नहीं हुई वह किसी की नहीं हो सकती। खुद को व्यापारी की सरकार बताने वालों ने जीएसटी लगा दिया। उन्होंने व्यापम को घोटाला नहीं बल्कि योग्यता का कत्ल और सामुहिक नरसंहार बताया।
रंगा बिल्ला की सरकार
उन्होंने केंद्र सरकार को भाजपा की सरकार की जगह रंगा बिल्ला की सरकार बताया। कांग्रेस की इस महापंचायत में इस बार बदला हुआ रूप भी दिखा। कांग्रेस ने यहां धर्मनिरपेक्षता की बात की। और भाजपा के हिदुत्व पर निषाना भी साधा। उन्होंने कहा कि इस देष में हिदु और मुसलमान नहीं बल्कि इंसानियत मुद्दा है। उन्होंने कंस और शकुनि के बाद षिवराज को इसी श्रेणी का मामा बताया। इस सभा में विधायक सोहन वाल्मिक, पर्यवेक्षक प्रदीप सक्सेना, जनपद अध्यक्ष रईस खान, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत राय, जमील खान, हरि वर्मा, मनीष पांडे, युकां अध्यक्ष सचिन पांडेय,, एनएसयूआई जिला समन्वयक शाहिद खान, कमल राय, वीर बहादुर, प्रमोद सूर्यवंशी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन युकां ब्लाक अध्यक्ष गगन खंडूजा ने किया। सभा के बाद प्रदेष सरकार की अर्थी निकालकर उसका दहन किया गया।