जमुनिया पठार में तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार

परासिया। जमुनिया पठार गांव में किसान गोपाल नागवंशी के कोठे में घुसकर हिंसक पशु ने बछडे का शिकार किया है। घटना बीती रात ग्यारह बजे के आसपास की है। किसान को गाय बैल के चिल्लाने की आवाज आई। पद चिह्न से यहां तेदुए के द्वारा शिकार किए जाने की बात की जा रही है। यहां दो बछडों को घायल भी किया है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र मे लगातार तेंदुए की आमद है। पगारा से लेकर पूरे क्षेत्र में तेंदुआ घूम रहा है। एक तेंदुए का शिकार हो चुका है।
एक शावक का शव कुएं में मिला था । रेंजर अलका भूरिया ने बताया कि बछडे का शिकार हुआ है। इसके लिए वन विभाग द्वारा किसान को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।