खेलमंत्री राज्यवर्धन राठौर ने किया खेलो इंडिया लोगो का शुभारंभ

नईदिल्ली,8 जनवरी। केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने कल शाम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नये भारत की ताजगी, चपलता और जीवन शक्ति को दर्शाते आकर्षक खेलो इण्डिया लोगो का शुभारंभ किया। यह लोगो अनुरूपता और प्रतियोगितात्मकता के प्रभाव को भी दर्शाता है। कर्नल राठौर ने कहा, हम तीव्र गति से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नव भारत के दृष्टिकोण की वास्तविकता की ओर बढ़ रहे हैं। यह खेलों के विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, खेलो इंडिया सामुहिक सहभागिता और खेलों में प्रगति की उत्कृष्टता के दोनों उद्देश्यों की प्राप्ति में सहायक होगा। माननीय प्रधानमंत्री देश के युवाओं के साथ जुडऩे और संस्कृति के अंग के रूप में खेल को अपनाने में भारत का भविष्य देखते हैंओगिलवी इंडिया द्वारा तैयार किए गए तीन-स्ट्रोक खेलो इंडिया लोगो में प्रतिरूपकता है, जिसमें अनगिनत सचित्र रूपों में अनुकूलनशीलता और लचीलापन शामिल है। यह भारतीय ध्वज का रंग, राष्ट्रीय गौरव और दल-भावना का संचार करता है।