इंग्लिश प्रीमियम लीग फुटबॉल में खेलेगी भारत की अदिति

नईदिल्ली,8 जनवरी। महिला फुटबॉलर अदिति चौहान इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बन गई हैं। अदिति पहली भारतीय महिला फुटबॉलर हैं जो इंग्लैंड के किसी क्लब से खेल रहीं हैं। अदिति अपने इस अनुभव से भारत में फुटबॉल का भविष्य संवारना चाहती हैं। अदिति लंदन के जाने माने वेस्ट हैम यूनाइटेड क्लब की ओर से खेलेंगी। अदिति बतौर गोलकीपर इस क्लब के लिए खेलती हैं और उन्होंने अवॉर्ड भी जीता है। अदिति 6 साल तक भारत की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा भी रही है। अदिति खेल प्रबंधन में स्नातक है। फुटबॉल के साथ-साथ वो बास्केटबॉल और कराटे की भी खिलाड़ी रही हैं। अदिति ने पिछले साल ही कई दिग्गज खिलाडिय़ों को पीछे छोड़ते हुए द एशियन फुटबॉल अवॉर्ड जीता था।