विराट के आउट होने से नाराज प्रशंसक ने अपने आप को आग लगाई

मुम्बई,8 जनवरी। मुम्बई। टीम इंडिया के एक प्रशंसक को कप्तान विराट कोहली का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सस्ते में आउट होना इतना अखरा की उसने निराश होकर अपने को ही आग लगा ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट के सस्ते में आउट होने से आहत होकर मध्य प्रदेश के रतलाम में रिटायर्ड रेलकर्मी ने अपने को आग लगा ली। विराट के इस प्रशंसक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दिए बयान में उसने विराट के आउट होने के बाद अपने को आग लगाने की बात कही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंबेडकर नगर निवासी बाबूलाल बैरवा शुक्रवार रात को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहा पहला टेस्ट मैच टीवी पर देख रहे थे। खेल के अंतिम क्षणों में विराट कोहली सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए। कोहली के आउट होने से बाबूलाल बैरवा इतने आहत हो गए कि उन्होंने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली. चीख पुकार सुनकर पत्नी और अन्य परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। विराट कोहली के इस प्रशंसक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि बैरवा का सिर, चेहरा और हाथ का कुछ हिस्सा झुलस गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि बाबूलाल बैरवा 2015 में डीजल शेड से ग्रेड वन मैकेनिक के पद से रिटायर हुए थे।