स्टेट बैंक के सामने से उड़ाई दुपहिया मोबाइल, लोकेशन से पकड़ाया आरोपी

परासिया, ९ जनवरी। स्टेट बैंक किसी काम से आई युवती की दुपहिया चुरा ली गई। घटना शाम चार बजे के आसपास की है। खमरा निवासी युवती नीतू विष्वकर्मा बैंक आई थी। उसने बैंक जाने से पहले अपनी प्लेजर गाडी बैंक के सामने खडी कर दी।
गाडी खडे करने के बाद वह बैंक के अंदर गई। बैंक से जैसे ही वह बाहर आई उसकी दुपहिया गायब थी। उसने सीधे थाने जाकर शिकायत की। इस शिकायत के बाद पुलिस को उसने बताया कि उसका मोबाइल दुपहिया की डिक्की में ही है। पुलिस ने साईबर सैल से मोबाइल की लोकेशन पता की। इससे पता लगा कि भट्टी मोहल्ला में कही दुपहिया है। जब पुलिस वहां पहुंची तो दुपहिया सड़क पर खडी थी। पैट्रोल खत्म होने से आरोपी उसे छोडकर चला गया था। कुछ देर में वह पैट्रोल लेकर वापस आया। उसे पुलिस ने पकड लिया। आरोपी ने अपना नाम संतोश सूर्यवंशी बताया। वह खुद को परासिया रेस्क्यु कालोनी का निवासी बता रहा है। गौरतलब है कि रेस्क्यु कॉलोनी से ही शिक्षिका की स्कूटी भी गायब कर दी गई थी। घर के सामने खडी स्कूटी को रात में चुरा लिया गया था। सुबह पुलिस ने एफआईआर मुंशी नहीं होने की बात कहकर नहीं लिखी। बाद में ढूंढने पर स्कूटी जनपद के सामने खडी मिल गई।