प्रदेश की एक दबंग महिला आईएएस अधिकारी इन दिनों खासी परेशान है। परेशानी का मुद्दा प्रशासनिक या नीतिगत नहीं, बल्कि व्यक्तिगत अधिक है। दरअसल मैडम के हाथ से दो बार शीशे का गिलास छूटकर टूट गया। दीगर बातों में यकीन करने वाली मैडम बखूबी जानती है कि कांच टूटना अशुभ माना जाता है, इसलिए वह बैचेन हैं और उन उपायों को खोज रही है, जिससे संभावित मुसीबतों से बचा जा सके। उल्लेखनीय है कि जिस समय गिलास टूटा उस समय मैडम अपनी सहेलियों के साथ एक खाली बंगले में पार्टी मना रही थी। हां यह जरूर खोज का विषय है कि शीशे के गिलास में ऐसा क्या भरा था जो गिलास दो बार हाथ से छूट गया।
– खबरची