नई दिल्ली। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर है। पहला टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया शानदार वापसी करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। टीम इंडिया एक तरफ प्रैक्टिस में पसीना बहा रही है तो वहीं युजवेंद्र चहल क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहते हैं और वो जो भी करते हैं उसे वो फैन्स से शेयर करते हैं। चहल ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो गोल्फ खेलते नजर आ रहे हैं। जहां वो महेंद्र सिंह धोनी का हेलिकोप्टर शॉट खेलने की कोशिश कर रहे हैं। उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाया गया है कि चहल गोल्फ स्टिक से धोनी की तरह हेलिकॉप्टर शॉट मारने की कोशिश कर रहे हैं। उससे पहले चहल ने एक फोटो अपलोड की थी। जिस पर क्रिकेटर रोहित शर्मा ने उनके मजे लिए।
चहल ने गोल्फ स्टिक के साथ फोटो क्लिक कराई थी. रोहित शर्मा ने कमेंट बॉक्स में लिखा- खुद मत उड़ जाना गोल्फ स्टिक के साथ। जिसके बाद चहल ने लिखा- हाहा… स्टिक होती तो शायद उड़ जाता पर ये गोल्फ क्लब है भय्या.. 1 फरवरी से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज है। जिसके लिए चहल साउथ अफ्रीका रवाना होंगे।