प्राइस वॉटरहाउस पर दो साल का प्रतिबंध

मुंबई। बाजार नियामक सेबी ने सत्यम घोटाले के मामले में बड़ा फैसला लिया है। सेबी ने कंपनी के ऑडिटर प्राइस वॉटरहाउस पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है। अब अगले साल के लिए प्राइस वॉटरहाउस किसी भी लिस्टेड कंपनी या उसकी इंटरमिडियरी का ऑडिट नहीं कर सकती है। लेकिन इस फैसला का असर वित्त वर्ष 2017.18 में किए गए ऑडिट्स पर नहीं पड़ेगा। हालांकि प्राइस वॉटरहाउस ने फैसले से निराशा जताते हुए कहा है कि घोटाले में कंपनी की कोई भूमिका नहीं थी। गौरतलब है कि साल 2009 में 7136 करोड़ रुपए का सत्यम घोटाला सामने आया था और प्राइस वॉटरहाउस सत्यम कंप्यूटर्स की ऑडिटर थी।