मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीजन में वापसी करने वाली हैं। एक बार फिर वह एलेक्स पेरिश के रोल में नजर आएंगी। प्रियंका ने बुधवार को ट्विटर पर शो का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें लिखा था, एलेक्स पेरिश इज बैक विद क्वांटिको सीजन-3। उन्होंने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, और वह लौट आई है..आपके साथ इसे शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती। 26 अप्रैल क्वांटिको सीजन-3..एलेक्स पेरिश की वापसी। शो में प्रियंका एक बार फिर एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिश के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी।