7 साल की उम्र में रोप स्किपिंग में दिखाया हुनर

परासिया। महज सात साल की उम्र में गीत राजलानी ने रोप स्किपिंग में बेहतर प्रदर्शन कर भविष्य की संभावनाए दिखा दी है। जिला स्तरीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में प्रथम आने के बाद अब राज्य स्तर पर वह प्रदर्षन करेगी। राज्य स्तर पर प्रतियोगिता भोपाल में आयोजित की जाएगी।
गीत ने रोप स्किपिंग के इवेंट स्पीट एंड प्रिंट के यू टू केटेगरी मं पहला पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता ईडीसी स्कूल परासिया में आयोजित की गई थी। गीत परासिया निवासी देवंद्र राजलानी और नीलम राजलानी की पुत्री है। गीत खेलों के साथ पढाई में भी अव्वल आती है। संत चावडा एकेडमी चांदामेटा की वह छात्रा है।