विश्व युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार

खुरई। एस.पी. जैन गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने विश्व युवा दिवस के प्रसंग पर सूर्य नमस्कार किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम संस्था प्राचार्य डॉ. राजकुमार नामदेव के मार्गनिर्देशन में अरविन्द मोदी, सचिन दुबे एवं योग शिक्षक संतोष पुरोहित एवं संदीप के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी योग किया एवं योग से होने वाले लाभों को जाना।