कमलेश राय नगर मंडल अध्यक्ष बनें

रहली। पंडित गोपाल भार्गव केबिनेट मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ट के रहली नगर में मंडल अध्यक्ष पद पर कमलेश राय संभागीय महासचिव को नियुक्त किया है। श्री राय को नियुक्ति पत्र प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अभिषेक भार्गव ने दिया। कमलेश राय के मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर अनेक गणमान्य लोगों ने बधाइयाँ दी। बधाई देने वालों में संजय दुबे जनपद अध्यक्ष रहली, संजय तिवारी, संजू मालक, सुनील पटेल, प्रियेश पटेरिया, विनीत पटेरिया आदि शामिल हैं। श्री राय ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है मैं उसे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाऊंगा।