मछुआ कांग्रेस की कार्यकारिणी हुई गठित

सागर। अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अनुसंशा पर राष्ट्रीय मछुआ काँग्रेस का गठन किया गया और मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव की अनुशंसा एवं मछुआ काँग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सदाशिव भावरिया द्वारा मध्यप्रदेश मछुआ काँग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी गठित की गई। जिसमें सागर के वरिष्ठ काँग्रेस नेता गोवर्धन रैकवार को राष्ट्रीय मछुआ कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया और रामचरण रैकवार को मध्यप्रदेश मछुआ काँग्रेस का सागर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।