14 साल की उम्र में मिला 36 लाख का करार: पृथ्वी शॉ

नई दिल्ली 1५ जनवरी। भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी और जूनियर इंडिया टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने न्यूजीलैंड में खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप में तीन बार के विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही मैच में दुनिया भर की मीडिया के सामने यह दिखा दिया कि वह किस स्तर के बल्लेबाज हैं। पृथ्वी शॉ भले ही छह रन से शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 94 रन की पारी खेलकर बता दिया कि क्यों उन्हें अगला बड़ा सितारा आंका जा रहा है. चलिए हम आपको पृथ्वी शॉ से जुड़ी 5 छोटी, लेकिन बहुत ही अहम कहानियों के बारे में आपको बताते हैं।
इस सत्र में नन्हे पृथ्वी शॉ ने दो हजार से भी ज्यादा रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर शिव सेना के राजनीतिज्ञ संजय पोटनिस ने उन्हें फ्लैट गिफ्ट किया, जिससे पृथ्वी को नेट प्रैक्टिस के लिए हर दिन विरार से ट्रेन पकडऩे के लिए सुबह चार बजे न जागना पड़े। इसी साल उन्हें नीलेश कुलकर्णी की मैनेजमेंट कंपनी ने भी अनुबंधित किया।
2. 2011 सचिन तेंदुलकर ने दिया यह बड़ा आश्वासन
यह साल आते-आते पृथ्वी को मुंबई में अगला तेंदुलकर कहा जाने लगा. मास्टर ब्लास्टर के कानों तक चर्चा पहुंची, तो सचिन खुद पृथ्वी की बैटिंग देखने नेट पर जा पहुंचे. सचिन पृथ्वी के खेल से इतने ज्यादा प्रभावित हुए कि उन्होंने पृथ्वी से कहा कि वह उन्हें कभी भी फोन करके मदद मांग सकते हैं।
3. 2012 मैनेचेस्टर में मचायी धूम
इस साल पृथ्वी को मैनचेस्टर में चेडली हल्म स्कूल में एक महीने के कोर्स की ट्रेनिंग के लिए चुना गया। यह एक एक्सचेंज प्रोग्राम था और पृथ्वी ने अपने एक महीने के प्रवास के दौरान 1,446 रन बनाए।
4. 2013 सिर्फ 13 साल की उम्र में ऐतिहासिक पारी
पृथ्वी शॉ ने इस साल स्कूली क्रिकेट में 546 रन की पारी खेलकर धमाल मचा दिया. इसी उम्र में पृथ्वी इंग्लैंड में ग्लोस्टरशायर की दूसरी श्रेणी की टीम के लिए भी खेले।