हर वर्ग के लिए यादगार बना आनंदोत्सव

निज संवाददाता
खरगोन, 1५ जनवरी। आनंद उत्सव की उत्कृष्ट मैदान से हुई शुरुआत सभी के लिए यादगार बन गई। यहां आयोजित पारंपरिक खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लेकर मनचाहा प्रदर्शन करते हुए आनंद उठाया। आयोजन का मुख्य आकर्षण विधायक बालकृष्ण पाटीदार की घुडसवारी और मुकबधिर स्कूल के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुती रही।
रस्साकशी में जोर आजमाईश के बाद 65 वर्षीय विधायक ने जैसे ही घोड़े की लगाम थामी सभी की नजरें एक जगह टीक गई। विधायक ने करीब 15मिनट न केवल घोड़े को दौड़ाया बल्कि अपने ईशारे पर नचाया भी। विधायक पाटीदार की इस प्रतिभा को देख उपस्थित कलेक्टर, एसपी सहित आला अफसरों, कर्मचारियों, आमजनों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। नोडल अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया मकर संक्रांति पर विभिन्न जनपदों के 23 गांवों में भी कार्यक्रम हुए। कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा ने बताया जन.जन के जीवन को आनंदमय बनाने के उद्देश्य से आनंदोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डी. कल्याण चक्रवर्ती, जिला पंचायत सीईओ सतीष कुमार, पूर्व विधायक बाबुलाल महाजन, नपा अध्यक्ष विपिन गौर, नपा उपाध्यक्ष कन्हैया कोठाने सहित पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शासकीय दृष्टि व श्रवण बाधित उमावि के छात्र.छात्राओं ने नाट्य प्रस्तुति देकर मौजूद नागरिक भी वाह.वाही करने से नहीं चुके। श्रवण बाधित स्कूली बच्चों ने महाभारत कथा पर आधारित नट्य नाटिका प्रस्तुत की। दृष्टिबाधित छात्रों ने अपने शिक्षिका से प्राप्त इशारों के माध्यम से नृत्य की अनोखी परिभाषा प्रस्तुत की। वे नृत्य के माध्यम से कभी घोड़े दौड़ा रहे थे, कभी युद्ध कर हरे थे, तो कभी मानव शक्ति और आस्था को जगाने का प्रयास कर रहे थे। नृत्य समाप्ति के बाद मौजूद सभी लोगों ने दोनों हाथ उठाकर उनका अभिनंदन किया।
गुल्लीडंडा खेल ताजा की बचपन की यादें
स्थानीय उत्कृष्ट मैदान पर आयोजित आनंद उत्सव में स्कूली छात्र.छात्राओं, खिलाड़ी, आम नागरिकों और अधिकारियों ने भी भरपुर आनंद लिया। उत्कृष्ट के विशाल मैदान पर सब अपने-अपने खेलों में मस्त थे।