गौली पगारा के कोठे में तेंदुए की दस्तक, बछड़े पर किया हमला

 

परासिया, 1५ जनवरी। क्षेत्र में तेंदुऐं की दहशत बनी हुई। आदमखोर तेदुआ निंरतर हमला कर रहा है। बीती रात को पगारा बीट के ग्राम गोली परासिया में तेदुयें ने फिर एक बछडे पर हमला किया। गाव वालो के जागने और शोर मचाने पर तेदुआ बछडा को छोड भाग गया। डिप्टी रेंजर गोंिवद तिवारी ने सुबह पशु चिकित्सक को बुलाकर बछडे का उपचार कराया। बीती रात को तेदुयें ने पगारा बीट के ग्राम गोली परासिया में आमद दी। गोली परासिया के बिसनलाल उइके के कोठे में बंधे बछडे पर हमला किया। लोगो के जागने तथा शोर सुनकर तेदुआ भाग गया। बताया जाता है कि तेदुआ बछडे को नाले तक खीच ले गया था। वन विभाग की टीम को तेदुयें के पगमार्क भी मिलें। पहाड के जंगलो तक देखे गयें।