बसुला मारकर की पत्नी की हत्या

निज संवाददाता
परासिया, 1५ जनवरी। दीघावानी में पति और पत्नी का विवाद आज जानलेवा बन गया। गुस्साए पति ने विवाद में महिला के सिर पर बसूला मार दिया। महिला को मरणासन्न अवस्था में परासिया लाया गया। यहां से उसे उपचार के लिए छिंदवाडा रिफर किया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई।
महिला को उसका ससुर और पडोसन परासिया अस्पताल लेकर आए थे। यहां छत से गिरकर महिला के घायल होने की सूचना दी गई थी। बाद में पुलिस को लोगों ने विवाद की जानकारी दी। रावनवाडा थाना प्रभारी निवेदिता सोनी घटनास्थल पर पहुंची। महिला के पति से पूछताछ की जा रही है।
24 साल की महिला सीता पति राधेश्याम यदुवंशी दीघावानी के वार्ड नंबर 14 ग्राम की निवासी थी। उसका विवाह राधेष्याम से कुछ वर्ष पूर्व हुआ था। महिला का सात माह का बालक और सो साल की पुत्री है।
महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते वह घर में ही अलग रहने लगी थी। आज घर में झगड़ा करते हुए दोनो घर के बाहर निकले। घर से करीब 30 फीट की दूरी पर राधे श्याम यदुवंशी ने सीता यदुवंशी के सिर पर बसूले से वार कर दिया।
सीता तत्काल वहीं गिर पड़ी स्थानीय ग्रामीणों ने समीप बने शिव मंदिर के प्रांगण में महिला लेटा दिया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल 108 को सूचना दी गई साथ ही शिवपुरी थाने को भी सूचित किया गया । 108 एंबुलेंस से परासिया हॉस्पिटल भेजा गया। वहां से जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया जिला हॉस्पिटल में सीता यदुवंशी की मृत्यु हो गई । शिवपुरी थाना प्रभारी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक के प्रति राधे सूर्यवंशी को घर से गिरफ्तार किया गया जिसे अभी पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
जब्त किया हथियार
थाना प्रभारी निवेदिता सोनी ने बताया कि पति द्वारा पत्नि पर हमला कर घायल किए जाने की सूचना मिली थी। महिला का परासिया उपचार के लिए भेजा गया। इस मामल के आरोपी राधेष्याम को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में उपयोग किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है।