निज संवाददाता
खुरई, 1६ जनवरी। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एस. पी. जैन गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विगत 47 वर्षों से संचालित एन. सी. सी. के इतिहास में प्रथम बार ब्रिगेडियर गुरुकुल में पधारे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर ग्रुप कमाण्डर डी. एस. सिसोदिया थे एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में कर्नल वीरेन्द्र कुमार (कमाण्डिग ऑफ ीसर, 7 एम. पी. गल्र्स बटालियन, एन.सी.सी. सागर) एवं लेफ्टिनेन्ट कर्नल गिरिजेश दुबे (कमाण्डिग ऑफ ीसर, 11 एम. पी. बटालियन, एन. सी. सी. सागर) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राजकुमार नामदेव ने की। इस अवसर पर ज्ञानोदय प्राचार्य विनय अग्रवाल, संस्था उपप्राचार्य अशोक कुमार जैन, अरविन्द मोदी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रयंक जैन ने किया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम एन.सी.सी. चीफ ऑफ ीसर एच. के. अग्निहोत्री ने गल्र्स एवं ब्यॉज यूनिट का परिचय कराते हुए स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य ने किया तत्पश्चात् ब्रिगेडियर सिसोदिया ने उपस्थित एन. सी. सी. के कैडेट्स को सम्बोधित किया एवं जीवन में एन. सी. सी. की उपयोगिता विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए एन. सी. सी. के फ ायदे भी सभी को बताये साथ ही एन. सी. सी. के सफल संचालन हेतु विद्यालय प्रबंधन, चीफ ऑफ ीसर एच. के. अग्निहोत्री एवं केयर टेकर सोनिका जैन को बधाई दीं।
अंत में आभार प्रदर्शन उपप्राचार्य अशोक कुमार ने किया। कार्यक्रम के पश्चात् संस्था के 11 एम. पी. बटालियन एवं 7 एम. पी. गल्र्स बटालियन के कार्यालय के समस्त दस्तावेज एवं भण्डार का निरीक्षण किया और वी.आई. पी. विजिटर बुक पर आपने संस्था की समस्त गतिविधियों के प्रति संतोष प्रकट किया और श्रेष्ठ संचालन की प्रशंसा की।