परासिया, 1६ जनवरी। आदि शंकराचार्य एकात्म यात्रा का आज परासिया आगमन हुआ। खिरसाडोह में एकात्म यात्रा की अगवानी यात्रा के प्रभारी पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने र्की। एकात्म यात्रा को लेकर नगर को सजाया गया था।
पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया सर पर चरण पादुका लेकर चले। साथ में नगर पालिका अध्यक्ष गीता यादव ध्वज लेकर चल रही थी। इस यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। खिरसाडोह बालाजी लान, राकेश चौहान, आशीष जायसवाल, गायत्री परिवार, हिंदु उत्सव समिति, जागते रहो ग्रुप, नगर पालिका, विश्व हिंदु परिषद परिषद, बजरंग दल, गुरु सिंघ सभा, जैन समाज, सुखनंदन जावरे, आदि ने यात्रा का स्वागत किया। बाजार चौक पर सभा के बाद यात्रा चांदामेटा, बडकुही पहुंची। यहां भी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। चांदामेटा में नगर परिषद अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल, बडकुही में नपा अध्यक्ष माया डहेरिया और टीम ने यात्रा का स्वागत किया। न्यूटन में नपा अध्यक्ष हेमंत राय और उनकी टीम ने स्वागत किया। भीमसेन में आराधना कान्वेंट परासिया के विद्यार्थियों और स्टाफ ने यात्रा का स्वागत किया।