बडकुही,17 जनवरी। नगर परिषद बडकुही में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यहां नगर परिषद अध्यक्ष माया रामचरण डेहरिया द्वारा नगर से की गई धातु संग्रहित कर एवं नगर के मंदिरो से एकत्रित की गई मिटटी कलश के माध्यम से अर्पित की गई।
एकात्म यात्रा में सम्मिलित अपार जनसमूह को एकात्मवाद एवं अद्ैतवाद से परिचित कराकर सामजिक समरसता के महत्व की शपथ महा मंडलेष्वर महाराज द्वारा दिलाई गयी। कार्यक्रम में सम्पूर्ण नगर परिषद सहित उपाध्यक्ष मुरलीधर ठाकरे पार्षद कमलेश पटेल, संगीता नरेश सूर्यवंशी, शहजाद खान, बरखा कैथवास, आरती राज, विमला इवनाती, सरोज रविन्द्र डेहरिया, नमिता कठौते, रामसखी यादव, दुर्गाप्रसाद बुनकर, ताराचंद जुनेजा, राजाराम बेलवंशी, गायत्री अनिल सिहं प्रमिला शर्मा,एवं मनोनित पार्षद श्रमुनीराज इन्दौरकर, राजू पवार सहित संजय राय विधायक प्रतिनिधि, गोपाल राव संभारे सांसद प्रतिनिधि, एवं गणमान्य नागरिको में विकास यादव, धरमपाल सरोज, मंडलेकर सर, धुरू पटेल,सहित असहाव मिर्जा अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा, सहित बड़ी संख्या में मातायेबहने, बुर्जुग एवं बच्चे संमलित हुये। उपरोक्त कार्यक्रम में नगर परिषद कर्मचारियो द्वारा व्यवस्था बनाई गयी एवं प्रभारी सीएमओ भवानी शर्मा द्वारा कार्य व्यवस्था संचालित की गयी। कार्यक्रम में माइक संचालन गोपाल चौरसिया लेखापाल द्वारा किया जाकर सम्मानिय आगंतुको का आभार व्यक्त किया गया।