शहडोल, (वार्ता)। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के घुनघुटी में बाघ का शिकार करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शहडोल के मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में आज उमरिया की वन मंडलाधिकारी वासु कनोजिया ने पत्रकारों को बताया कि 3 दिसंबर को घुनघुटी के पास बाघ का शव मिला था। उसका शिकार करने वाले पांच शिकारियों को आज गिरफ्तार किया गया है।