दुष्कर्म एवं अग्नि-पीडि़ता को 2 लाख की त्वरित सहायता

नाबालिग की हरसंभव मदद: भूपेंद्र सिंह
भोपाल, 10 दिसम्बर। गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह आज सागर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां इलाज के लिए भर्ती दुष्कर्म एवं अग्नि पीडि़ता नाबालिग बालिका से मिले। गृह मंत्री ने बालिका के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। भूपेन्द्र सिंह ने बालिका का हरसंभव बेहतर इलाज करवाने के निर्देश दिए। गृह मंत्री सिंह ने पीडि़ता के परिजन को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2 लाख रूपए की त्वरित मदद के निर्देश भी दिए। सिंह ने देवल गांव में हुए इस घटनाक्रम को बेहद अमानवीय और जघन्य अपराध बताते हुए दूसरे आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।