इसलिए लोकप्रिय  हैं दिग्विजय सिंह 

भोपाल। मध्यप्रदेश में दस साल तक मुख्यमंत्री रह चुके दिग्विजय सिंह आज भी अपने लोगों के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं, जितने वे 14 साल पहले थे। उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण यह है कि वे अपने किसी भी कार्यकर्ता या अपने से जुड़े किसी स्तर के कर्मचारी की तकलीफ को दूर करने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करते। सूत्रों के अनुसार राज्य मंत्रालय में पदस्थ कई बड़े-बड़े नौकरशाह यह कहने में नहीं चूकते कि मामला चाहे चपरासी का हो या निचले स्तर के किसी शासकीय कार्मचारी का हो, यदि वह दिग्विजय सिंह के पास पहुंच गया तो उसका कल्याण हो गया। दिग्विजय सिंह आज भी अपने से जुड़े किसी भी व्यक्ति के बारे में बड़े से बड़े नौकरशाह अथवा बड़े-बड़ेे पुलिस अधिकारी को फोन करने में और उनका काम करा देने में बिल्कुल संकोच नहीं करते। शायद यही कारण है कि दिग्विजय सिंह के समर्थक चंाहे संख्या में जितने भी हों सॉलिड हैं।

… खबरची