बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

सुपरस्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) और और पति करण बूलानी (Karan Boolani) कोरोना संक्रमित हो गए हैं. दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर सभी के साथ शेयर की है. दोनों ने इसी साल 14 अगस्त को अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में शादी की थी.
रिया कपूर के साथ साथ बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और उनकी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर है. ऐसे में अब जल्द ही अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा.

अर्जुन कपूर रिया कपूर के घर हुए क्रिसमस सेलिब्रेशन में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे. हाल ही में कपूर परिवार क्रिसमस के मौके पर खूब पार्टी करता दिखाई दिया था. हालांकि आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि अर्जुन कपूर को कोरोना हुआ इससे पहले पिछले साल सितंबर के महीने में अर्जुन मलाइका को कोरोना हो गया था.
26 दिसंबर की रात अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को करिश्मा कपूर के घर हुई क्रिसमस पार्टी में स्पॉट किया गया था. ऐसे में रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सभी कॉन्टैक्ट में आए लोगों का टेस्ट कराया जाएगा. बता दें कि आज अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर का बर्थडे है और अर्जुन ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश भी किया.