ओरछा, 11 दिसंबर। ओरछा के पास जामनी नदी के पुल से यात्रियों से भरी बस अल सुबह 4 बजे सीधे नीचे जा गिरी, हादसे में 30 लोग बुरी तरह घायल हो गए। नदी में पानी नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो जाता। जानकारी के मुताबिक बस में 100 लोग सवार थे। घायलों को बस से बाहर निकालकर ऊपर लगाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि गौर बंधु ट्रेवल्स की यात्री बस झांसी से खरगापुर की ओर जा रही थी। उसमें क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं।