163 लाख किसानों से 1208 मीट्रिक टन धान-गेहूं खरीदेगी सरकार
रूस्क्क को अब सीधे किसानों के खाते में भेजने का ऐलान किया है। इस सत्र में 163 लाख किसानों से 1208 मीट्रिक टन गेहूं और धान खरीदा जाएगा। बजट भाषण में सीतारमण ने कहा कि रूस्क्क के जरिए किसानों के खाते में 2.37 लाख करोड़ रुपए भेजे जाएंगे। साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि कीटनाशक मुक्त खेती को बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

केन-बेतवा नदी जोडऩे के लिए 1400 करोड़
आम बजट 2022-23 में मध्यप्रदेश को केन-बेतवा लिंक के लिए काफी कुछ मिला है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 44 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिसमें से 1400 करोड़ रुपए मंगलवार को केंद्र सरकार ने दे दिए। इसकी घोषणा बजट भाषण के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने की। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के विस्तार की घोषणा भी की। अब प्रोजेक्ट में 5 और नदियों को जोड़ा जाएगा। साथ ही वित्तमंत्री ने रूक्क से जुड़ी एक और घोषणा भी की। उन्होंने बताया इटारसी से विजयवाड़ा तक रेलवे का उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर बनाया जाएगा। जिसका नाम भाड़ा कॉरिडोर प्रोजेक्ट होगा। ये प्रोजेक्ट जून 2022 में शुरू होगा और 2030 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

क्रिप्टोकरेंसी पर 30
फीसदी टैक्स का एलान
वित्त मंत्री ने वर्चुअल करेंसी या डिजिटल से होने कमाई पर 30 फीसदी टैक्स लगाने का एलान किया, जिसके बाद क्रिप्टोकरेंसी के वैध होने की अटकलें काफी तेज हो गईं। हालांकि, विशेषज्ञ कहते हैं कि सरकार ने भले ही वर्चुअल करेंसी पर टैक्स लगा दिया है, लेकिन इसके लीगल होने के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।
ऐसे में भारत में अभी क्रिप्टोकरेंसी वैध नहीं हुई है।

बजट के बाद झूमा शेयर बाजार
बजट के दिन सुबह से ही शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत रही। सुबह के सत्र में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा के उछाल के साथ खुला। निफ्टी में भी तेजी देखी गई। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स सेंसेक्स 848.40 अंक की बढ़त के साथ 58,862.57 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 237 अंक चढक़र 17,576.85 के स्तर पर बंद हुआ।