मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का उथल-पुथल भांपने का दौर चल रहा है। इसी के चलते रिटायर्ड कई आईएएस अधिकारी और आईपीएस अधिकारी अपना नाम चमकाने के चक्कर में राजनीति में कूदने का मन बना रहे है। समझा जाता है कि कुछ अधिकरियों ने तो 2023 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए डिस्कशन पैनल का निमार्ण कर लिया है। और उपरोक्त पैनल में चर्चा का विषय कुछ और नहीं होगा केवल मध्यप्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर बहसबाजी चलेगी। सूत्र बताते है कि एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी ने इंदौर-भोपाल में रहने वाले सैकड़ो रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों को राजनीति में आने के लिए मोटीवेशन प्रोग्राम चलाने का फैसला किया है। और यह भी कहा है कि यह मोटीवेशन प्रोग्राम आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के लिए चलाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त वाक्या खनिज निगम में समय से पहले इस्तीफा देकर शिवराज सरकार के खिलाफ चार पृष्ठों में पत्र जारी करने वाले पूर्व कार्यकारी निदेशक वरदमूर्ति मिश्रा को लेकर नहीं लिखा गया है…….। खबर्ची