खेल-समाचार: संदीप नेपोलियन
मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज खेलो इंडिया यूथ गे्स के 10वें दिन पहली बार पंडाल में आये तो युवा खिलाड़ी उन्हें देखकर झूम उठे और मामा जिंदाबाद के नारों से पूरा हाल गूंज उठा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय तात्या टोपे स्टेडियम एवं प्रकाश तरण पुष्कर पहुँचकर खेलो इंडिया यूथ गे्स में भाग ले रहे खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने वहाँ चल रही कुश्ती और तैराकी प्रतियोगिताओं को भी देखा। मुख्यमंत्री सागर जिले के दौरे से भोपाल वापसी पर सीधे तरण पुष्कर और टी.टी. नगर स्टेडियम पहुँचे और खिलाडिय़ों को खेलो इंडिया यूथ गे्स के पदक प्रदान किए। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों को और बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दी। तुलसी नगर स्थित प्रकाश तरण पुष्कर में तैराकी खेल की प्रतियोगिताओं के विजेता और उप विजेता खिलाडिय़ों को पदक प्रदान किए। मुख्यमंत्री टी.टी. नगर स्थित तात्या टोपे स्टेडियम भी पहुँचे जहाँ उन्होंने कुश्ती प्रतियोगिताओं के विजेता और उप विजेता खिलाडिय़ों को पदक प्रदान किए। उन्होंने खेल परिसर का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।
खेल