कुश्ती के मामले में हरियाणा से बेहतर सुविधाएं मप्र में मौजूद हैं: बजरंग

खेल-समाचार: संदीप नेपोलियन
क्यो ओलिंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पूनिया इन दिनों अपने खेल से ज्यादा फेडरेशन के खिलाफ खिलाडिय़ों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के लिए चर्चा में है। इसमें बजरंग पूनिया भी शामिल है। बजरंग ने भोपाल में तात्या टोपे नगर स्टेडियम में संचालित कुश्ती अकादमी को देखा और इसकी जमकर प्रशंसाा की उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुश्ती का अच्छा माहौल है और कई शानदार खिलाड़ी यहां से निकले है, लेकिन भोपाल में खिलाडियों बेहतर सुविधा मिल रही है। वे रविवार को राजधानी में आयोजित पंख हाफ मैराथन में बतौर मुख्य अतिथि भोपाल आए थे। बजरंग ने कहा कि मप्र में महा सिंह राव जैसे कुशल प्रशिक्षक मौजूद है, आने वाले समयं में यहां से भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलने। खेल एक तपस्या और इसमें बहुत मेहनत करना पड़ती है। कुछ भी अचानक नहीं मिलता है, इसके लिए लगाातार अभ्यास करना होता है। हमने भी बहुत मेहनत की और आज देश के लिए कुछ करने में सफल रहे है। इस समय चोट से जुझ अपने बजरंग के साथ उनके कोच द्रोणाचार्य अवार्डी सुरजीत मान भी साथ में भोपाल आए है।