शिवराज-वीडी शर्मा पटरी बैठ गई तो हैरान हुई कांग्रेस…..

मध्यप्रदेश में सत्ता और संगठन का तालमेल ठीक हो गया है। यह बात कोई और नहीं मध्यप्रदेश में भाजपा प्रभारी संगठन मंत्री श्री मुरलीधर राव के सूत्रों का कहना है, समझा जाता है कि, संगठन प्रभारी की भूमिका में मुरलीधर राव ने मध्यप्रदेश भाजपा के लिए सबसे बड़ा काम कर दिया है। वरना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के ऊपर आदिवासियों की जमीन हड़पने के गंभीर आरोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। बता दें कि, दिग्विजय सिंह द्वारा वीडी शर्मा के खिलाफ शिकायत की जांच के लिए, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनजाने में कलेक्टर पन्ना को ही जांच के आदेश दिये थे, जिसमें वीडी शर्मा को निर्दोष पाया गया। सूत्र बताते है कि, वीडी शर्मा के खिलाफ कांग्रेस नेता की शिकायत पर जांच को मुख्यमंत्री ने जानबूझकर करवाया था, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए, लेकिन कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री और वीडी शर्मा के बीच इन्ही कारणों से मतभेद पनप गये थे। परंतु अब संगठन प्रभारी मुरलीधर राव के हस्तक्षेप ने सत्ता और संगठन के बीच में पनपती खाई को पूरी तरह समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा अब जब भी मिलते है तो, गले जरूर मिलते है, दिल मिले या ना मिले, गले मिलने के फोटो वायरल होते है, ये अलग बात है। होली भी जमकर दोनों बनाने वाले है, ऐसी खबर से हैरान है कांग्रेस…। खबरची