कमलनाथ अकेले नहीं, महाकौशल में जितायेंगे विवेक तनखा

मध्यप्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाली जबलपुर लोकसभा सीट राज्य की सबसे मुख्य और पूरे महाकौशल को साधने वाली सीटों में शामिल है। जबलपुर में आरएसएस का काफी प्रभाव है, ये सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है, पिछले तकरीबन ढाई दशक से बीजेपी का वर्चस्व यहां कायम है। लेकिन अब ऐसा होगा यह मान लेना जल्दी बाजी होगी भले ही वर्ष 1996 से भारतीय जनता पार्टी यहां से लगातार जीतती आ रही है। लेकिन अब महाकौशल में विवेक तनखा पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं और वे हर मोर्चे पर भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने को कमलनाथ के साथ कदमताल करने को तैयार है। इसलिए यह मान लेने में कोई बुराई नहीं है कि कमलनाथ अकेले नहीं है, एक तरफ दिग्विजय सिंह ने मोर्चा स्हाल लिया है और दूसरी तरफ विवेक तनखा भी महाकौशल से कमर कस कर मैदान पर हैं।