बड़ी-खबर: संदीप नेपोलियन
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक आम सभा के जरिए 2023 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी हुंकार भरने वाले हैं। मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी (आप) इस रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने के लिए कड़ी मेहनत कर चुकी है, जिसका नजारा भोपाल में आज दिखेगा। ‘राष्ट्रीय हिन्दी मेल’ के इस प्रतिनिधि को आम आदमी पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि ‘आप’ को उ्मीद है कि वह मध्यप्रदेश की राजनीति में अपनी छाप ही नहीं छोड़ेगी, बल्कि मध्यप्रदेश में अपनी सब्सटेंशियल उपस्थिति दर्ज कराएगी। प्रवक्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब तक दो दलों भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला होता आया है। लेकिन अब इस बार ऐसा नहीं होगा, अब मुकाबला त्रिकोणिय होगा। क्योंकि ‘आप’ अब पंजाब और गुजरात के बाद मध्यप्रदेश में भी भाजपा और कांग्रेस का खेल बिगाडऩे अपने चिर परिचित अंदाज के साथ और स्पष्ट नीतियों के साथ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रहार करने की पूरी तैयारी कर के मैदान में अपने 230 उ्मीदवार उतार रहीं हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में भाजपा पिछले दो दशकों में केवल 15 महीने छोड़कर अधिकतर समय सत्ता पर काबिज है। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भाजपा से मुकाबला करने का पक्का मन बना चुकी है। आप पार्टी के प्रवक्ता ने राष्ट्रीय हिंदी मेल के इस प्रतिनिधि से बात करते हुए बताया कि, ”हम यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि भोपाल के भेल दशहरा मैदान में हमारी रैली में एक लाख लोग शामिल हों। इसके बाद हम राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों में इतनी बड़ी रैलियां करने जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़