एक दर्जन कलेक्टर दावा करते है मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस मिलेगा 6 महीने का एक्सटेंशन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसी और मुख्य सचिव के बजाय वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस (1985) के साथ ज्यादा क्र्फटेबल है। सब जानते है कि, राजनीति में बीस वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक निकाल चुके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंद मुख्य सचिव के रूप में इकबाल सिंह बैंस सबसे ज्यादा पसंदीदा नौकरशाह है। और यही कारण है कि, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विरोध के बावजूद भी शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को रिटायर होने के पहले 6 महीने की सेवावृद्धि दिलाकर प्रधानमंत्री सचिवालय में अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। इकबाल सिंह बैंस की सेवा वृद्धि का चार महीने का समय निकल चुका है, और सूत्रों के अनुसार अभी भी संघ के लोगों का मानना है कि, इकबाल सिंह बैंस को आगे सेवा वृद्धि नहीं मिलनी चाहिए, क्योंकि राजनीति के साथ उनकी कड़वाहट किसी से छुपी नहीं है। इन मुद्दो के चलते हुए 2023 का विधानसभा चुनाव सिर पर है और मुख्य सचिव को दूसरी बार 6 महीने के कार्यकाल की सेवा वृद्धि मिलेगी की नही, यह सवाल, मंत्रालय में वरिष्ठ नौकरशाहों के बीच में उठने लगा है। लेकिन आप यह जानकर चौक जाऐंगे कि, भारतीय प्रशासनिक सेवा से आए सीधी भर्ती के 12 कलेक्टर दावा करते है कि, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को दूसरी बार 6 महीने की सेवावृद्धि तय है। यह बात अलग है कि, मुख्यमंत्री छोड़कर 1 दर्जन मंत्री मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की दूसरी बार मिलने वाली सेवावृद्धि को फायदे का नहीं मानते…। उल्लेखनीय है कि, उपरोक्त 1 दर्जन कलेक्टरों में बैतूल के कलेक्टर अमन वीर सिंह का नाम शामिल नहीं है। -खबरची