तमिलनाडु पहुंचे शिवराज सपत्नीक छुट्टी पर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऐसे मुख्यमंत्री है, जिन्हें किसी भी मुद्दे पर कभी भी कोई तनाव नहीं रहता है। शिवराज की खासियत यह भी है कि, वे जिस योजना को महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा हितकर मानते है, उसे लागू करने में एक पल भी नहीं गवाते और यह कहने में भी नहीं चूकते कि, उनकी सफलता के पीछे उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह सबसे बड़ी ताकत है। सूत्रों के अनुसार इसलिए मामा बनकर शिवराज सिंह चौहान बहुत खुश होते है। इसी अवधारणा के चलते उनका अल्हड़पन यह प्रमाणित करता है कि, राजनीति तो चौबीस घंटे होती है, परन्तु महात्माओं के दर्शन कभी-कभी होते है। इसी के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ दो दिनों की छुट्टी पर तमिलनाडु चले गए, जहां उन्होंने कांचीपुरम जिले में स्थित श्री रामानुजाचार्य स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। बता दें कि, 24×7 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल विधानसभा में तमिलनाडु से लौटकर फिर गरजे, और कांग्रेस पर बरसे तो हड़बड़ाइयेगा मत…। खबरची