मंदिर-मंदिर मनाते है अपना जन्मदिन…

मध्यप्रदेश के राजनेताओ में अपना जन्मदिन मनाने के अलग-अलग अंदाज है। इसी श्रृंखला में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रत्येक 5 मार्च को कभी शिर्डी होते है तो कभी कोय्बतुर। इससे अल्हदा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपना जन्मदिन छिंदवाड़ा में 108 फीट हनुमानजी की मूर्ति के नीचे मनाते है और छिंदवाड़ा की जनता के साथ, घुल-मिलकर जन्मदिन का बखूबी लुफ्त उठाते है। लेकिन दूसरी और मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम उन नेताओं में से एक है जो अपना जन्म दिन हर बार अलग-अलग मंदिरों में मनाते है, और उन्हें शुभकामनाएं देने वाले शुभ चिंतक उस मंदिर में जरूर पहँुच जाते है, जहां अध्यक्ष महोदय जन्मदिन के अवसर पर भगवान की पूजा में मग्न रहते है। बता दें कि, 28 मार्च 2023 को विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम का 70वां जन्मदिन है, इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन मनाने के लिए, खण्डवा जिले में नर्मदा तट पर स्थापित भगवान ओमकारेश्वर के मंदिर को चुना है। राष्ट्रीय हिन्दी मेल परिवार की और से अग्रिम शुभकामनाएं…। खबरची