स्पेशल-रिपोर्ट: अनीता चौबे (मो. 9893288371)
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां ही रहीं। इशिता किशोर ने एग्जाम टॉप किया है। दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं। इनके माक्र्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 इडब्ल्यूएस, 263 ओबीसी, 154 एससी और 72 एसटी कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है। आईएएस पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
1011 पदों के लिए निकली भर्ती: यूपीएससी ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू किए थे, जिसका तीसरा और फाइनल फेज 18 मई 2023 को समाप्त हुआ था। यूपीएससी द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है।
*इशिता किशोर
*गरिमा लोहिया
*उमा हरति एन
*स्मृति मिश्रा
*मयूर हजारिका
*गहना नव्या जे्स
*वसीम अहमद
*अनिरुद्ध यादव
*कनिका गोयल
*राहुल श्रीवास्तव