मंत्री जी उखड़कर बोले आयातित डीके क्या उखाड़ लेंगे

नरोत्तम ने आज कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश में पहले ही 2 डीके यानी दिग्विजय सिंह और कमलनाथ मौजूद हैं, जो कांग्रेस को बर्बाद करने के लिए काफी है। बता दें कि, प्रदेश के गृहमंत्री और भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं चूकते। उल्लेखनीय है कि, कनार्टक के विधानसभा चुनाव नतीजों से उत्साहित मप्र कांग्रेस यहां भी वैसे ही प्रचार अभियान की रणनीति बना रही है, जैसा कर्नाटक में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बनाई थी। कांग्रेस डीके का फार्मूला यहां भी लागू करने की तैयारी कर रही है। और कांग्रेस की इस कवायद पर नरोत्तम ने आज तंज कसा है। नरोत्तम ने कहा कि, बाहर के डीके आ जाएंगे तो अंजामे-कांग्रेस क्या होगा। इतना ही नहीं नरोत्तम ने इसके साथ-साथ कमलनाथ को फ्री में समझाइश भी दे दी कि, उन्हें अगर विश्वास करना है तो बाहर के डीके पर न करें, बल्कि घर में बैठे सुरेश पचौरी, अरूण यादव, कांतिलाल भूरिया जैसे उनके वरिष्ठ नेता हैं, उन पर विश्वास करके उन्हें काम में लें। आयातित लोगों से मध्य प्रदेश में काम नहीं चलने वाला है और अब तो बिल्कुल भी नहीं जब यहां की जनता कांग्रेस को अच्छी तरह समझ गई है। खबरची