निज संवाददाता
भोपाल 26 दिसंबर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के 93 वे जन्मदिन पर सोमवार को भोपाल जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर रचनात्मक एवं सेवा कार्य संपन्न हुए। अटलजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। भोपाल के 19 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, चिकित्सालयों में फल वितरण, मिष्ठान्न वितरण एवं गरीबों को कंबल वितरण कर अटल के दीर्घ आयु की कामना की।
भोपाल जिले के सभी 19 मंडलों में अटलजी के जन्मदिन पर केक काटकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गयी। मध्य विधानसभा क्षेत्र में गैस राहत अस्पताल के बैंक कॉलोनी, शाकिर अली हॉस्पिटल में फल वितरण का आयोजन किया गया। वृद्ध आश्रम शाहजहानाबाद में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कंबल वितरण किया। इस अवसर पर समाज सेवियों का नंदकुमारसिंह चौहान ने सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में जाहिद मीर, पर्यावरण चेतना स्वच्छ भारत अभियान से संबंद्ध है। जनाब अयाज खान लावारिस मरीजों की चिकित्सा में व्यस्त रहते है। शिखा शाह गरीब बच्चों के अध्ययन का बंदोबस्त करने में समय गुजारती है। मिस्टी शाह गरीब बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था, डॉ. श्रुति सोनी कई बार रक्तदान कर चुकी है।
भजन बालरमानी अंतिम संस्कार की व्यवस्था में हमेशा योगदान करते है। सभी का रक्तदान शिविर के मौके पर नंदकुमारसिंह चौहान द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर 31 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। महापौर आलोक शर्मा ने भी रक्तदान शिविर के आयोजकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्री चैहान ने अग्रसेन मंडल के वार्ड नं. 7 में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर महापौर आलोक शर्मा, सत्यार्थ अग्रवाल, मनोज राठौर, राजेश जोधवानी, विकास सोनी सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। समता चौक पर जिला अध्यक्ष विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह के नेतृत्व में आईटी एवं सोशल मीडिया टीम द्वारा अटलजी के जन्मदिन पर उनके जीवनकाल से जुड़ी उपलब्धियां, कविताएं और भाषणों के चलचित्र दिखाए गए तथा केक भी काटा गया। गैस राहत हॉस्पिटल बैंक कॉलोनी जहांगीराबाद स्थित हॉस्पिटल में फल फ्रूट वितरण किया गया।
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह ने वही बैंक कॉलोनी पर स्थित स्कूल में शिक्षा प्रकोष्ठ ने अटलजी के जन्मदिन पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर पप्पू विलास, दिनेश यादव, विशाल यादव, रवि श्रीवास प्रदीप श्रीवास्तव, महेश साकेत उपस्थित थे।
वार्ड 64 में श्रमदान
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन वार्ड क्र. 64 में स्थानीय पार्षद एवं महापौर परिषद के सदस्य सुरेन्द्र बाड़ीका ने आनन्द नगर पठार क्षेत्र में स्वच्छता सेवकों के साथ साफ-सफाई कार्य में श्रमदान किया और नागरिकों को भी स्वच्छता में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वच्छता सेवकों में बाड़ीका ने मिष्ठान भी वितरित कर खुशी का इजहार किया।
संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं: सारंग
नरेला क्षेत्रांतर्गत सुभाष मंडल के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक मंत्री विश्वास सारंग के मुख्य अथित्य में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के प्रारंभ में मंडल की कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय हुआ। श्री सारंग ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सभी सदस्य संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। मंडल अध्यक्ष अशोक वाणी ने बताया कि बूथ की रचना और पेज प्रभारियों की नियुक्ति के संबंधी 31 दिसम्बर तक मंडल के सभी वार्डों और बूथों में बैठके आयोजित की गई है।बैठक में मंडल अध्यक्ष अशोक वाणी उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर, बीएस राजपूत, महामंत्री प्रदीप शेखावत, प्रमोद शुक्रवारे के साथ-साथ सभी वार्डों के पालक संयोजक व बूथ प्रभारी एवं पार्षद उपस्थित रहे।