निज संवाददाता
परासिया, 26 दिसंबर। विधायक सोहन वाल्मिक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर दिया। विधायक को विष्णुपुरी कोयला खदान से उस समय गिरफ्तार किया जब वे इस अंडरग्राउंड खदान में अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रवेश करने जा रहे थे। खदान के अंदर आंदोलन करने की विधायक को अनुमति नहीं थी। यहां से उन्हें गिरफ्तार कर खिरसाडोड पालीटेक्निक कालेज में बनाई गई अस्थाई जेल भेजा गया। यहां से मुचलके पर उन्हें रिहा कर दिया गया।
विष्णुपुरी कोयला खदान को कोल इंडिया प्रबंधन ने बढते घाटे के कारण बंद कर दिया है। इस खदान को बंद नहीं होने देने के लिए आंदोलन हो रहे है। विधायक सोहन वाल्मिक ने आज सुबह नौ बजे से खदान के अंदर जाकर धरना प्रदर्षन करने की चेतावनी दी थी। विधायक बाल्मिक इंटक के अध्यक्ष भी है। इंटक यूनियन की केंद्रीय कार्यकारिणी, स्थानीय शाखा के साथ बडी संख्या में कांग्रेस और इंटक के कार्यकर्ता विष्णुपुरी सुबह ही पहुंच गए थे।
प्रबंधन ने नहीं दी अनुमति
कोयला खदान प्रबंधन ने इसके लिए अनुमति नहीं दी। खदान के अंदर जाने के लिए अनुमति लेकर एक फार्म भरना होता है। प्रबंधन ने अपनी तैयारी कर रखी थी। खदान के मोहरे के आसपास फैंसिंग कर दी गई थी। इसके अलावा लैंप रूप को भी बंद कर दिया गया था। किसी को भी लैंप इष्यु नहीं किए गए थे। भारी संख्या में सीआईएसएफ के जवानों के साथ पुलिस बल भी यहां मौजूद था।
खदान में प्रवेश करने का प्रयास
विधायक सोहन वाल्मिक, इंटक के महामंत्री रवि वर्मा और इंटक के सभी आला पदाधिकारियों ने यहां मजदूरों को संबोधित करने के बाद खदान की ओर कूच किया। पुलिस जवानों ने इन्हें रोकने का प्रयास किया। धीमे धीमे लगभग तीन मीटर तक वे खदान के अंदर के रास्ते पर आगे बढ गए। ध्वज लहराते कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे और खदान के अंदर प्रवेष का प्रयास कर रहे थे।
एडीएम, एएसपी पहुंचे
इसके बाद एडीएम आलोक श्रीवास्वत एएसपी नीरज सोनी, परासिया डीएसपी सुरेश दामले, जुन्नारदेव डीएसपी ए पांडे जीएम सुहास पंडया खदान पहुंचे। विधायक सोहन वाल्मिक और उनके 89 साथियों को पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। दोपहर साढे बारह बजे के आसपास इन्हें गिरफ्तार किया गया।
बसों में भरकर खिरसाडोह भेजा
इसके बाद इन्हें बसों में भरकर खिरसाडोह भेजा गया। इस दौरान परासिया, उमरेठ, चांदामेटा, दमुआ, जुन्नारदेव आदि जगहों से भारी संख्या में पुलिस बल बुला लिया गया था। वज्र वाहन भी लाया गया था। विधायक को गिरफ्तार कर खिरसाडोह पालिटेक्निक में बनाई गई अस्थाई जेल में भेजा गया। यहां लगभग दो बजे उन्हें मुचलके पर साथियो ंसहित रिहा किया गया।
भारी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे
विधायक की गिरफ्तारी की खबर के बाद बडी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता खिरसाडोह पहुंच गए। पालीटेक्निक के सामने जनपद अध्यक्ष रईस खान, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जमील खान, हरि वर्मा, रिंपी खंडूजा, बाबी खंडूजा, गगन खंडूजा और कांग्रेस के सभी बडे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ंका हुजूम लग गया। बाद में इन्हें वापस बस से छोडा गया।
क्षेत्र को उजाड़ रही केंद्र सरकार-बाल्मिक
विधायक सोहन वाल्मिक ने कहा कि केंद्र सरकार क्षेत्र को उजाड रही है। जिस तरह से खदानें बंद की जा रही है उससे व्यापार व्यसाय सभी प्रभावित होंगे। लोगों के रोजगार छिंनेंगे। मजदूरों का ट्रांसफर कहां होगा इसकी भी नीति तय नहीं है। सारणी शोभापुर भेजने की बात होती है। वहां भी खदाने बंद होगी। ऐसे में मजदूरों को वीआरएस आदि देने की बात भी होती है। सबने देखा है कि वीआरएस के बाद मजदूरों की आर्थिक हालत क्या होती है। उन्होंने कहा कि खदान बंद होने का कदम वापस लेना होगा। इसके कानूनी पहलू पर भी हम बात कर रहे है।
नई खदाने खोलने का हो प्रयास-बीएमएस
विधायक के इस आंदोलन पर बीएमएस के महामंत्री षिवदयाल बिसंदरे ने कहा कि नई खदाने खोलने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी यूनियन विष्णुपुरी खदान को बचाने प्रयास कर रही है। जनप्रतिनिधि होने के कारण विधायक को नई खदाने खोलने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीएमएस का प्रयास है कि एक बार फिर से सर्वेक्षण हो और उस रिपोर्ट के आधार पर खदान को चालू किया जाए। सीएमडी ने भी कहा है कि फिर से परीक्षण करवाकर संभावना हो तो खदान को जरूर चलाएंगे। इसके बाद भी यह सब करना उचित नहीं है।